बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर परिक्षेत्र में 8 दिनों के भीतर दूसरे हाथी की मौत

अंबिकापुर/रामानुजगंज। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर में एक और हाथी का शव मिला है। बता दें कि एक सप्ताह पहले 7 माह के हाथी की मौत बलरामपुर रेंज में हुई थी।

वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हुई हाथी की मौत की खबर पर गांव के ग्रामीणों का जमावाड़ा लगा हुआ था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के मौत का कारण पता चल पाएगा।

जानकारी के मुताबिक बीती रात को 12 हाथियों का दल भुढताड़ ढोढ़ी पंसारा होते हुए कैलाशपुर पहुंचा, जहां सदाराम के खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया। सदा राम का खेत फेंसिंग तार से चारों ओर घिरा हुआ था, इसके बावजूद भी हाथी फेंसिंग तार को तोड़ते हुए खेत में जा घुसे। घुसने की आवाज से सदाराम के परिवार वाले हो हल्ला करने लगे तो हाथियों का दल पास के ही जंगल में चले गया। पूरी रात ग्रामीणों ने रतजगा किया।

आज सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सदाराम के खेत के पास हाथी का शव पड़ा हुआ था। हाथी की मौत कैसे हुई, यह पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंच पड़ताल में लगी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।