नई दिल्‍ली। Senior advocate R Venkataramani will be new Attorney General of india% केंद्र सरकार ने सीनियर वकील आर वेंकटरमणि को भारत का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वर्तमान में भारत के वर्तमान अटर्नी जनरल केके वेणुगोपाल हैं, लेकिन वो पद से हटने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। जिसके बाद सरकार ने नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति की है।

Senior advocate R Venkataramani will be new Attorney General of india% आर. वेंकटरमणि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्‍ठ वकील और लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के सदस्‍य हैं। वे सुप्रीम कोर्ट में तीन दशक से भी अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथ ही कई मामलों में वे केंद्र सरकार, राज्‍य सरकारों, विश्‍वविद्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं।

आर. वेंकटरमणि ने कानून के कई क्षेत्रों में वकालत किया है, जिनमें संवैधानिक कानून, मध्यस्थता कानून, अप्रत्यक्ष कर कानून, कॉर्पोरेट और प्रतिभूति कानून, पर्यावरण कानून, शिक्षा कानून, भूमि कानून, आपराधिक कानून, मानवाधिकार कानून, उपभोक्ता कानून और सेवा कानून शामिल हैं।

See also  Raipur City News: होली में हुडदंग करना पड़ेगा भारी, ड्रिंक एंड ड्राइव पर होगा एक्शन, शांति-समिति की बैठक में प्रशासन की दो टूक चेतावनी

वेंकटरमणि कई राज्य सरकारों, विश्वविद्यालयों और केंद्रीय और राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में पेश हुए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।