Breaking-भिलाई ​स्टील प्लांट के सीनियर मैनेजर ने शिवनाथ नदी में कूदकर दे दी जान, एनीकट में मिली लाश

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के वाटर मैनेजर विभाग के सीनियर मैनेजर चंदन दास शिवनाथ नदी में कूदकर जान दे दी। जिसके बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रसमड़ा एनीकट में उनके शव को ​बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसान, भिलाई स्टील प्लांट में सीनियर मैनेजर चंदन दास कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उनको कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जिसके बाद वो बुधवार को अपने घर से निकले। ​रात होने के बाद भी वो घर वापस नहीं आए। जिसके बाद उनके परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट थी।

जांच के दौरान पुलिस को महमरा एनीकट के पास अज्ञात स्कूटी व चप्पल मिलने की सूचना मिली। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को एनीकट में कूदते हुए देखा है, जिसके बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुला कर नदी में तलाश शुरू की गई। बहाव अधिक होने के कारण लाश बह कर रसमड़ा एनीकट तक चली गई थी, जिसे गोताखोरों ने शुक्रवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान चंदन दास के रूप में ​की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।