बाजार को कोरोना : 1200 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम
बाजार को कोरोना : 1200 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

मुंबई/नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है। सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला।सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.07 अंकों (1.64 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48,778.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.90 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 14,589 के स्तर पर खुला।

ज्यादातर शेयर लाल निशान पर

आज 386 शेयरों में तेजी आई, 1181 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 फीसदी के नुकसान में रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Operation Ajay: इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी, शुरू हुआ ऑपरेशन अजय, आज रवाना होगी स्पेशल फ्लाइट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।