ब्रेकिंगः 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में तेज हवा, बिजली के साथ बारिश का अनुमान
ब्रेकिंगः 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में तेज हवा, बिजली के साथ बारिश का अनुमान

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल को उत्तराखंड,विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया जिसके मुताबिक मध्य, दक्षिण और पूर्वाेत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में 26 से 30 अप्रैल के नमी भरा मौसम रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय मैदानों, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण अंदरुनी कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल मे कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की जानकारी मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और तटीय ओडिशा में इस अवधि में लू चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।