नई दिल्ली। ऑटो और बैंक शेयरों में आई गिरावट के चलते सोमवार को शेयर बाजार दबाव के साथ बंद हुआ।

बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 8.36 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 40802.17 अंकों पर

बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 12048.20 अंकों पर दबाव के साथ बंद हुआ है।

बीएसई मिडकैप में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है और 109.21 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

वहीं बीएसई स्मॉलकैप 54.87 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यस बैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट

आज यस बैैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दोनों क्रमश: 6.22 और

5.11 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं भारती इंफ्राटेल 3.91 फीसदी, बजाज फाइनेंस 3.04 फीसदी

और ओएनजीसी 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं बढ़त वाले शेयरों में भारती एयरटेल

3.65 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 2.58 और ग्रासिम इंडस्ट्रीज

के शेयरों में 2.57 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.28 फीसदी और

एशियन पेंट्स का शेयर 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।