ब्रेकिंग : शहला निगार होंगी स्वास्थ्य विभाग की नई सचिव, रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग का एडिशन चार्ज
ब्रेकिंग : शहला निगार होंगी स्वास्थ्य विभाग की नई सचिव, रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग का एडिशन चार्ज

रायपुर। कोरोना के छत्तीसगढ़ में बढ़े संक्रमण के बीच शहला निगार को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है। शहला निगार अभी फिलहाल महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण, आयुक्त निशक्तजन, अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का एडिश्नल चार्ज देख रही थीं। राज्य सरकार ने शहला निगार को सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी दी है। बता दें कि स्वास्थ्य में पहले से ही ACS रेणु पिल्ले भी पोस्टेड हैं। अब विभाग में दो सचिव हो गए हैं।

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ सचिव समाज कल्याण विभाग भी बनाया गया है। रीना बाबा को ये दोनों जिम्मेदारी अतिरिक्त रूप से दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।