देश में ओमिक्रॉन के अब तक 41 मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से गुजरात पहुंचे एक यात्री के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद अब देश में इस वैरिएंट के कुल मामले 41 हो गए हैं।

हालांकि, महाराष्ट्र अब भी ओमिक्रॉन का हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुजरात में ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया शख्स केन्या और अबू धाबी के रास्ते दिल्ली 3 दिसंबर को पहुंचा था लेकिन वहां उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी।

चार दिसंबर को हुए दूसरे टेस्ट में भी शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन इसके बाद उसे आइसोलेशन में रखने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, आठ दिसंबर को इस शख्स की फिर से कोरोना जांच हुई और वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।

सोमवार को महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो नए मामले आए हैं। दोनों ही मरीजों की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है।

छह राज्यों ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीज

महाराष्ट्र(20)
राजस्थान (9)
कर्नाटक (3)
गुजरात (4)
केरल (1)
आंध्र प्रदेश (1)
दिल्ली (2)
चंडीगढ़ (1)

See also  ब्रेेकिंग: गए थे कोरोना का टीका लगवाने, लगा दिया एंटी रेबीज, नर्स निलंबित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।