RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार होंडा सिटी कार खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया सहित 3 घायल, एक गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड सेमरिया में शांति सरोवर के पास देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कार में सवार बालाजी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर डॉ. मनीष चौरसिया के साथ दो अन्य प्रांजल शर्मा और पराग झा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में डॉक्टर मनीष चौरसिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के जीएम डॉक्टर बीरेंद्र पटेल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थित अब ​बेहतर है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

See also  अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोली Congress MLA अदिति सिंह, मजदूरों के साथ क्रूर मजाक है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।