ब्रेकिंग: गरियाबंद में छुरा ब्लाक अध्यक्ष राजू ठाकुर का निधन,चार दिन में जिले के दूसरे कांग्रेसी नेता की मौत
ब्रेकिंग: गरियाबंद में छुरा ब्लाक अध्यक्ष राजू ठाकुर का निधन,चार दिन में जिले के दूसरे कांग्रेसी नेता की मौत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक और कांग्रेस नेता राजू ठाकुर का देर रात निधन हो गया। उनकी कोरोना रिपोर्ट अभी नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत भी कोरोना संक्रमण के चलते हुई है।

हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। राजू ठाकुर छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। देर रात ही सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

चार दिन में जिले के दूसरे कांग्रेसी नेता की मौत

चार दिन के अंदर गरियाबंद जिले में यह दूसरी कांग्रेसी नेता की मौत हुई है। इससे पहले 6 अप्रैल को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हुआ था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही असम चुनाव प्रचार से लौटी थीं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के चलते उनकी मौत होने की पुष्टि की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।