बेंगलुरु। stampede of RCB’s victory parade: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहली बार आईपीएल जीतने की खुशी में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले फेंस के लिए टीम फ्रेंचाइजी ने मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को फ्रेंचाइजी ने मारे गए फैंस के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा कि बुधवार के हादसे से RCB परिवार बेहद दुखी है और पीड़ितों के साथ अपनी संवेदना जताने के लिए सभी 11 परिवारों को 10-10 लाख के आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ‘RCB केयर्स’ नाम से एक फंड बनाने का भी ऐलान किया है, जिसके जरिए इस हादसे में घायल हुए फैंस की मदद भी की जाएगी।

बता दें कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जुट गए थे। इस दौरान स्टेडियम में घुसने की कोशिश करने पर वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 11 फैंस की जान चली गई जबकि 20 से ज्यादा फैन घायल हो गए।

See also  BREAKING NEWS : अमरनाथ गुफा के पास के पास हादसा, बादल फटने से 13 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी