रितुराज पवार

धमतरी। हाथियों के बाद अब धमतरी जिले में वन भैंसों के झुण्ड ने आमद दे दी है। करीब 7 से 8 वन भैसों का यह झुण्ड उत्तर सिंगपुर और केरेगांव रेंज के जंगलों में विचरण कर रहा है, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दिया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम इन वन भैसों पर नजर रख रही है।

बता दें कि गरियाबंद से भटककर ये राजकीय पशु धमतरी जिले में पहुंच गए है। हालांकि वनभैंसो ने अभी तक किसी को नुकसान नही पहुंचाया है।
4 जून को गरियाबंद जिले से ही 21 हाथियों का दल भटककर धमतरी जिले में पहुंचा था, जो अब भी जिले के गंगरेल डूबान एरिया में मौजूद है। हाथियों के दल में से एक बच्चे की मौत दलदल में फंसने से हो गई थी। डीएफओं का कहना है कि वनभैंसा ज्यादातर जंगलों मे ही रहते है, लिहाजा लोगों को डरने की जरूरत नही है लेकिन ग्रामीण सतर्क रहे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।