ब्रेकिंग: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक कर्मा की कोरोना से मौत,कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की हो चुकी है मौत
ब्रेकिंग: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक कर्मा की कोरोना से मौत,कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की हो चुकी है मौत

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष दीपक कर्मा का गुरुवार तड़के रायपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया, उन्होंने तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली।

दीपक दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और महेंद्र कर्मा के बड़े बेटे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक कर्मा को करीब 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण हुआ। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ दिनों बाद से उनकी हालत गंभीर होने रायपुर MMI हास्पिटल में शिफ्ट किया गया था। बता दें कि दिन पहले ही वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।