आम आदमी पार्टी का 28 को होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय करेंगे कार्यकर्ताओ को रिचार्ज
आम आदमी पार्टी का 28 को होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय करेंगे कार्यकर्ताओ को रिचार्ज

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा 28 नवम्बर को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल रॉय उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे।

विधानसभा स्तरीय बैठकों का दौर हुआ पूरा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी गोपाल रॉय के दिशा निर्देश पर 2021 को संगठन निर्माण वर्ष के रूप में कार्य करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया जिसकी शुरुआत बालोद जिले से करते हुए सामरी विधानसभा में अंतिम कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में सम्पन्न किया गया ।

राजधानी में राय के स्वागत की तैयारी

आम आदमी पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक कल 27 नवम्बर को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल रॉय सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुच जाएंगे। इस मौके पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। सैकड़ो की सख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद गोपाल रॉय रायपुर के सर्किट हाउस में सभी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे व विभिन्न संगठनों व मीडिया के प्रमुख लोगो से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है

इस दौरान छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभाओं में चलाए गए कार्यकर्ता सम्मेलन पर प्रभारियों व प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संगठन मंत्रियों से विस्तृत चर्चा कर भविष्य की रणनीति पर भी विशेष चर्चा होगी।
28 नवम्बर को आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मलेन में गोपाल राय के संबोधन के बाद एक पद यात्रा प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में शहीद स्मारक भवन से घड़ी चौक तक निकाली जाएगी जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।