10 महीने में 1 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley का अनुमान

टीआरपी डेस्क। Stock Market : लगातार चौथे दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन (शुक्रवार) बीएसई सेंसेक्स 18.58 अंकों (0.02%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,774.45 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 27.65 अंकों की (0.11%) तेजी के साथ 25,576.65 अंकों पर खुला।

बता दे कि, गुरुवार को बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 1000.36 अंकों की उछाल के साथ 83,755.87 अंकों पर और निफ्टी 304.25 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,549.00 अंकों पर बंद हुआ था।

निफ्टी की 50 में से 46 कंपनियों के शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

See also  जानें इस 2000 साल पुराने दधिमती माता मंदिर से जुडी खास बातें, पढ़ें ये खबर

बढ़त के साथ खुले टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन के शेयर
आज सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 0.84 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.82 प्रतिशत, एलएंडटी 0.80 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.68 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.58 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.54 प्रतिशत, इंफोसिस 0.45 प्रतिशत, ट्रेंट 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत, सनफार्मा 0.34 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.32 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का कैसा रहा हाल
इनके अलावा, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.25 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.15 प्रतिशत, एटरनल 0.13 प्रतिशत, आईटीसी 0.11 प्रतिशत, टाइटन 0.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08 प्रतिशत, बीईएल 0.06 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ खुले। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। जबकि, टेक महिंद्रा के शेयर 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

See also  लेमरू हाथी रिजर्व पर बोले वन मंत्री, नहीं होगा किसी गांव का विस्थापन

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।