Stock Market: मुनाफा वसूली से गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा
Stock Market: मुनाफा वसूली से गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा

नई दिल्ली। (Stock Market Opened On Red Mark) गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला। बीएसई के सेंसेक्स ने 309 अंक फिसलकर कारोबार की शुरुआत की, तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 79 अंक की गिरावट लेते हुए खुला। बीते कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 309 अंक की गिरावट के साथ 59,301 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 79 अंक फिसलकर 17728 के स्तर पर खुला।

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 566 अंक फिसलकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 150 अंक टूटकर 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1565 शेयरों में तेजी आई, 548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 84 शेयर अपरिवर्तित रहे।

See also  Air India Flight : दम्माम जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रॉलिक हुआ फेल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।