तबाही का तूफान: अमेजन का वेयरहाउस गिरने से 100 से ज्यादा लोग दबे, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

वॉशिंगटन। अमेरिका के कम से कम 5 राज्यों में देर रात में एक साथ आए कई साइक्लोन आपस में जुड़ जाने के कारण भारी तबाही मच गई है। केंटकी राज्य में ही 100 लोगों के मारे जाने की खबर है और बहुत सारे लोग अब भी मलबे के नीचे दफन हैं।

यहां सबसे ज्यादा तबाही मेफील्ड में हुई है, जिसे सभी साइक्लोन का ग्राउंड जीरो माना जा रहा है। मेफील्ड में एक मोमबत्ती फैक्टरी के गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस ध्वस्त हो गया है, जिसके मलबे में करीब 100 कर्मचारी दब गए हैं। इसके अलावा आर्कन्सास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढहने से 20 लोग दब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई।

राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने इस तूफान को अपने राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान बताया है। उन्होंने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है और साथ ही बताया कि रेस्क्यू टीमें इलाके में मौजूद हैं और राहत व बचाव का काम जारी है।

See also  खबरों की खबर: 20 जवानों ने शहादत देकर बचाई पॉइंट-14 चौकी, गलवान खूनी झड़प के पीछे चीन की थी 'काराकोरम' साजिश

2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल

उन्होंने कई जगह लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या राज्य की 10 काउंटियों में 100 के पार पहुंच सकती है। केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।