Suicide of two daughters including Mother in Delhi Vasant Vihar

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार (Vasant Vihar) में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने शनिवार देर रात खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में तीनों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मां और दो बेटियों ने फ्लैट को चारों तरफ से बंद कर दिया और सुलगती अंगीठी में कोई रासायनिक पदार्थ डालकर छोड़ दिया।

साल पहले घर मुखिया की मौत से डिप्रेशन था में परिवार

एक साल पहले परिवार के मुखिया की कोरोना से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार तभी से पूरा परिवार डिप्रेशन (Depression) में चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ्लैट में सीनियर सिटीजन महिला अंजू अपनी दो बेटियों अंशिका और अंकू के साथ रहती थीं। दोनों बेटियों की उम्र 30 साल के आसपास थी।

बीते कई साल से महिला बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी, वहीं पिछले साल कोरोना के दूसरे दौर में महिला के पति की भी मौत हो गई थी। मुखिया के गुजर जाने के बाद पूरे परिवार की माली हालत बेहद खराब हो गई थी। इसके चलते धीरे-धीरे पूरा परिवार डिप्रेशन में चला गया।

See also  CBSE Exam 2021 : सीबीएसई ने दी बड़ी राहत, इन छात्रों का मिलेगा पास होने का एक और मौका

पूरा फ्लैट था बंद

फ्लैट में पहले काम करने वाली एक महिला ने बताया कि पैसे की तंगी के कारण बुजुर्ग अंजू काफी परेशान थीं। राशन के पैसे मांगने के लिए ही ये नौकरानी उनके घर पर सुबह से कई बार गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फोन भी कोई नहीं उठा रहा था। आखिरकार कामवाली ने स्थानीय लोगों को सूचना दी।

इसके बाद लोगों ने खिड़की के जरिए फ्लैट में अंदर झांकने की कोशिश की तो उन्हें जहरीली गैस का एहसास हुआ, तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फ्लैट में धुआं ही धुआं…

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फ्लैट के दरवाजे और खिड़किया हर तरफ से बंद थीं। स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट के दरवाजे को तोड़ गया और देखा कि कमरे में धुआं ही धुआं भरा हुआ था, वहीं तीन जगह अंगीठी जल रही थी, कमरे में पूरे परिवार के शव पड़े हुए थे।

See also  देश में लोकल ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ा, मरीजों की कुल संख्या 582 पहुंची

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।