नई दिल्ली। Web Series Tandava विवादित वेब सीरीज तांडव के कलाकारों और निर्माताओं की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए Supreme Court सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की अपील को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि उन्हें संबद्ध अदालतों से जमानत का अनुरोध करना चाहिए।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्टर जीशान अय्यूब ने कहा कि मैं एक्टर हूं। मुझसे सीरीज में एक्टिंग करने के लिए संपर्क किया गया था। जवाब में कोर्ट ने कहा कि आप एक्टर हैं मगर कोई ऐसा किरदार नहीं निभा सकते, जिससे अन्यों की भावनाएं आहत हों।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने को लेकर वेब सीरीज मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने की याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक को नोटिस जारी किए।

बता दें कि अमेजन प्राइम वेब सीरीज तांडव के एक्टर जीशान अय्यूब, अमेजन की क्रेएटिव हेड अपर्णा पुरोहित और वेब सीरीज के निर्माता हिमांशु किशन मेहरा ने कोर्ट में उनकी संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अपील की थी। उन्होंने कोर्ट से ये भी अपील की उनके खिलाफ सभी मामलों को मुंबई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिए जाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।