Supreme Court gets 3 more judges, President approves Collegium's recommendations

नई दिल्ली। NEET PG 2021: सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी ऑल इंडिया कोटा में खाली सीटों को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले ही काउंसलिंग के 8 से 9 राउंड हो चुके हैं। ‌ ऐसे में केंद्र का एक और दौर की काउंसलिंग न करने का फैसला चिकित्सा शिक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि 1456 खाली सीटों में से ज्यादातर सीटें नॉन क्लिनिकल कोर्सेस के लिए है। ऐसे में छात्र शैक्षणिक सत्र के लगभग 1 साल के बाद खाली रह गई सीटों पर और 8 से 9 राउंड की काउंसलिंग के बाद ‌एडमिशन की मांग नहीं कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा की नीट 2021 की प्रवेश प्रक्रिया पहले ही तय समय से पीछे चल रही है और जब 8 से 9 राउंड की काउंसलिंग के बाद भी नॉन टेक्निकल कोर्सेज में कुछ सीटें खाली रह गई हैं तो केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसिल द्वारा विशेष काउंसलिंग न कराने का फैसला मनमाना नहीं कहा जा सकता है।

See also  भारत-इजराइल के बीच फिर बढ़ेगी गाढ़ी दोस्ती, सुप्रीम कोर्ट ने नेतन्याहू को सरकार बनाने की अनुमति दी, 13 मई को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।