राजनाथ बोले : अब समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया

टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। अयोध्या के विवादास्पद राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक

फैसले के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर लंबित फैसले का संकेत दिया। उन्होंने

कहा कि समय आ गया है जब देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाए। पत्रकारों ने जब उनसे यूसीसी

के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है।

 

 

सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय यूसीसी को लागू करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई

करने वाला है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की खंडपीठ 15 नवंबर को

मामले की सुनवाई करेगी।

 

अब ये होगा

बता दें कि यूसीसी के लागू होने के बाद किसी नागरिक के व्यक्तिगत मामलों को उनके धर्म से इतर नियंत्रित

करने के लिए कानून होंगे। बताते चलें कि मई में अदालत ने केंद्र सरकार और विधि आयोग से कहा था कि

See also  CG Breaking: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन दिल्ली दौरे पर रवाना, एसी आरक्षण विधेयक का मुद्दा फिर गरमाया

वे यूसीसी लागू करने के संबंध में जनहित याचिका पर अपना हलफनामा दायर करें।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।