नई दिल्ली। Surya Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी सूर्यग्रहण आज भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

Surya Grahan 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर लगेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल का प्रभाव नहीं रहेगा, जिस कारण से मंदिरों और घरों पर पूजा पाठ पहले की ही तरह होंगे।

Surya Grahan 2023:शास्त्रों में माना गया है जब भी सूतक लग जाता है तब किसी भी तरह का शुभ कार्य, भगवान की पूजा और खाना नहीं खाया जाता है। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो जाता है। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां पर सूतककाल मान्य नहीं होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में "गोबर पॉलिटिक्स": पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर गोबर को "राजकीय प्रतीक चिन्ह" बनाने कहा, तो कांग्रेस ने पलटवार में दिमाग में भरे गोबर को बेचकर लाभ कमाने की दी सलाह

Surya Grahan 2023:साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण पर कई तरह के योग बन रहे हैं। आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का अमावस्या तिथि है जिसे सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आज 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आखिरी दिन है फिर इसके अगले दिन से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगे।

Surya Grahan 2023: इसके अलावा आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही कन्या राशि में मौजूद में होंगे। जिस कारण से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान बना बुधादित्य योग की जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

Surya Grahan 2023: इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आज लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में दिखाई देगा।

See also  UPI: अब श्रीलंका और मॉरीशस में भी चलेगा यूपीआई का जादू, पीएम मोदी ने कहा- ऐतिहासिक कदम