ऑर्डर में देरी होने पर भड़के Swiggy डिलीवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौत

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद सन्न रह जाएंगे। जहां एक स्विगी डिलीवर बॉय ने ऑर्डर देने में देरी करने पर रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देकर डिलीवर बॉय वहां से भाग निकला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र की मित्रा सोसाइटी का सुनील नाम का शख्स झमझम के नाम से रेस्टोरेंट्स चलाता था और ऑनलाइन फूड डिलीवरी की भी सुविधा दी जाती थी। बीती रात करीब 12:15 बजे ढाबे में काम करने वाले नौकर नारायण और स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय के बीच विवाद हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की मंगलवार रात स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय चिकन बिरयानी और पूड़ी सब्जी का ऑर्डर लेने आया था। इसमें चिकन बिरयानी का ऑर्डर उसे दे दिया गया जबकि पूरी सब्जी का आर्डर में कुछ समय लगने की बात नौकर नारायण द्वारा उसे बताई गई।

बीच बचाव करने में गई रेस्टोरेंट संचालक की जान

देरी होने पर नशे में धुत डिलीवरी बॉय ने नौकर के साथ एक आर्डर में देरी होने के कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर रेस्टोरेंट संचालक सुनील मौके पर आ गया और विवाद खत्म करने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि नशे धुत डिलीवरी बॉय ने अपने एक साथी की मदद से सुनील के सिर में गोली मार दी जिससे सुनील मौके पर गिर पड़ा।

गोली लगने की जानकारी होते ही नौकर नारायण अपने अन्य साथियों के साथ मालिक सुनील को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।