Tanks deployed outside Sri Lanka Parliament, Army took over, Gotabaya Rajapaksa left for Singapore
Tanks deployed outside Sri Lanka Parliament, Army took over, Gotabaya Rajapaksa left for Singapore

कोलंबो। (Sri Lanka Protest Updates) श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने जनता के भारी व‍िरोध के बाद श्रीलंका के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के आदेश पर देश की सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और संसद के बाहर टैंक तैनात कर दिए गए हैं। यहीं दोपहर बाद से फिर से कर्फ्यू को लागू कर दिया गया है।

इस बीच राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे एक प्राइवेट विमान से मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को मालदीव से सिंगापुर ले जाने के लिए एक प्राइवेट जेट पहुंच गया है।

इस बीच श्रीलंका की संसद के स्‍पीकर ने कहा है कि गोटाबाया ने अपने इस्‍तीफे में देरी की है। माना जा रहा है कि सिंगापुर पहुंचते ही गोटाबाया राजपक्षे इस्‍तीफा दे देंगे। स्‍पीकर ने कहा कि वह भी बहुत दबाव में हैं और राष्‍ट्रपति से प्रक्रिया को तेज करने की अपील कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।