Telangana News: Telangana BJP President Bandi Sanjay in custody before Modi's visit, protest outside police station
Telangana News: Telangana BJP President Bandi Sanjay in custody before Modi's visit, protest outside police station

करीमनगर। Telangana News: तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से पहले देर रात उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की एक टीम सांसद के करीमनगर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम पहुंची और बंदी संजय को गाड़ी में बैठाकर ले आई।

Telangana News: थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां बंदी संजय को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वकील और भाजपा प्रवक्ता रचना रेड्डी ने बताया कि बीजेपी राज्य महासचिव बंगारू श्रुति ने राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय की हिरासत को लेकर हाई कोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।