रायपुर। धमतरी के युवक हरदेव सिन्हा द्वारा सिविल लाइन में आत्मदाह के प्रयास का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर युवाओं से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। रमन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए हैं और राहुल गांधी को उनके युवाओं से किए गए वादों की याद दिलाई है।

इधर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दुख जताते हुए राज्य के सभी बेरोजगार शिक्षाकर्मियों, विद्यामितान, प्रेरकों एवं अन्य युवाओं से अपील की है कि जन घोषणा पत्र के माध्यम से किए गए वायदों को पूरा करने मैं अटल हूँ।

डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि’ मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel आज प्रदेश की जनता हरदेव सिन्हा की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता?

अपने अगले ट्वीट में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर झूठे वादे करने वाले @RahulGandhi अब कहाँ हैं? आपके वादों पर विश्वास करने वाले युवाओं को विश्वासघात की आग में धकेलने वाले मुख्यमंत्री को क्या अब भी आप पद पर रहने देंगे?

See also  Fit List Of Police Promotion Released - ASI से SI प्रमोशन फिट लिस्ट में 340 के नाम

युवाओं की पीड़ा से मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं

इधर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पहले ट्वीट कर कहा कि सभी बेरोज़गार शिक्षा कर्मियों, विद्या मितान, प्रेरकों एवं अन्य युवाओं की पीड़ा से मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूं।

जन घोषणा पत्र के माध्यम से जो वायदा आपको किया था, मैं उस पर अटल हूं। यही विश्वास दिला रहा हूँ कि सरकार प्रयास कर रही है। हम आपके साथ हैं और साथ रहेंगे।

बता दें कि ​राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में इस युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया ​था। जिसके बाद युवक 70 फीसदी झुलस गया है, उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में धमतरी कलेक्टर ने इस घटना के दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।