धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आई अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किसान की बेटी घर के पास ही स्थित दुकान पर किसी काम से गई थी। इसी दौरान बच्ची टूटे हुए बिजली के तार से चिपक गई। हादसे में बेटी भी घायल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना भखारा थाना क्षेत्र की है।

बारिश के चलते रविवार को ही बिजली का तार टूट गया था। इसकी सप्लाई भी नहीं बंद की गई थी। इसी तार की चपेट में पहले बेटी आई और फिर उसे बचाने की चक्कर में खम्हन यादव की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, भखारा क्षेत्र के ग्राम डोमा निवासी खम्हन यादव (50) किसान थे। घर के पास ही मृतक की दुकान है, जिसे किराये दिया गया है। सोमवार सुबह उनकी 18 वर्षीया बेटी किसी काम से दुकान से गई थी। इसी दौरान वहां टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर खम्हन यादव दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान बेटी को बचाने की कोशिश में वह कामयाब हो गए, लेकिन उनकी खुद मौत हो गई।

See also  बड़ी खबर: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट्स

लगातार हो रही बारिश के चलते टूटा तार

भखारा टीआई कोमल नेताम ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को ही बिजली का तार टूट गया था। इसकी सप्लाई भी नहीं बंद की गई थी। इसी तार की चपेट में पहले बेटी आई और फिर उसे बचाने की चक्कर में खम्हन यादव की जान चली गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।