चीन के नानजिंग शहर डेल्टा वेरिएंट का कहर, वुहान से भी बदतर हाल, 15 शहरों में लगी मरीजों की कतार

बीजिंग। कोरोना वायरस कहां से पैदा हुआ इसकी जांच अभी तक जारी है। चीन के वुहान में इसका सबसे पहला मामला मिला था, जिसके बाद अब चीन के नानजिंग शहर में एक बार फिर से कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यहां हालात वुहान से भी बदतर हो गए हैं।

चीन के पांच प्रांतों और बीजिंग तक पहुंचा वायरस

वायरस नानजिंग से निकलकर चीन के पांच प्रांतों और बीजिंग तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार नानजिंग शहर में 20 जुलाई को कोरोना वायरस का नया मामला मिला था। इसके बाद से ही चीन ने यहां सख्त पाबंदियां लागू कर दी थीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 11 अगस्त तक के लिए नानजिंग एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और शहर भर में कोरोना जांच शुरू कर दी गई थी।

93 लाख की आबादी वाला शहर है नानजिंग

शिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, शहर में 93 लाख की आबादी रहती है और इन सबकी कोरोना जांच की जाएगी। इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जो थोड़े समय के लिए भी इस शहर में आए थे। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में लोगों की लंबी कतारें दिखी हैं। प्रशासन ने जांच कराने आ रहे लोगों से मास्क लगाने और एक-दूसरे से 1 मीटर की दूरी पर खड़े रहने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कतार में खड़े रहते समय कोई किसी से बात नहीं करेगा।

See also  सनसनीखेज दावा: अमेरिका को टक्‍कर देने चीन ने वुहान की लैब में पैदा किया था कोरोना वायरस?, अमेरिकी न्यूज चैनल का बड़ा खुलासा

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि नानजिंग शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के पीछे इसके डेल्टा वेरिएंट का हाथ है। इसके अलावा नानजिंग एयरपोर्ट सबसे व्यस्ततम एयरपोर्टों में से एक है। यहां वायरस का पहला मामला एयरपोर्ट पर ही मिला था। संक्रमण फैलने के पीछे इसे भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है

।नानजिंग के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, पहली बार यह वायरस एयरपोर्ट पर काम करने वाले क्लीनर्स में मिले थे, जिन्होंने रूस से शहर में 10 जुलाई को आए एक विमान की सफाई की थी। इन सफाई कर्मियों ने स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन नहीं किया था।

अब जांच से पता लगा है कि यह वायरस चीन की राजधानी बीजिंग और चेंगदु सहित 15 शहरों में फैल चुका है। हालांकि, ग्लोबल टाइम्स ने कुछ एक्सपर्ट्स के हवाले से कहा है कि संक्रमण शुरुआती चरण में है और अभी इसपर नियंत्रण पाया जा सकता है। नानजिंग के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सात संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

See also  ब्रेकिंग: IAS भुवनेश यादव को डायरेक्टर लेखन एवं मुद्रण सामग्री का एडिशनल चार्ज, जयश्री जैन होंगी कार्यमुक्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।