उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में असामाजिक तत्वों की करतूत ने भाजपा और कांग्रेस को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को तोड़कर फेंक दिया और उसकी जगह वहां देवी मां की मूर्ति स्थापित कर दी । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया ।

असामाजिक तत्वों की ओर से तोड़ी गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की यह मूर्ति कई वर्षों से स्थापित थी । इसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से माताजी की मूर्ति को हटाकर उद्यान को सील कर दिया है । पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।


1985 में में किया गया था मूर्ति स्थापित
पुलिस के अनुसार घटना उदयपुर की मावली तहसील के घासा थाना इलाके के रख्यावल गांव में हुई  वहां के संजय उद्यान में वर्ष 1985 में हनुमान प्रसाद प्रभाकर द्वारा इंदिरा गांधी की मूर्ति को स्थापित किया गया था । उसके बाद हर वर्ष संजय उद्यान में इंदिरा गांधी एकता मेले का आयोजन भी किया जाता है । अज्ञात बदमाशों ने इस मूर्ति को तोड़कर फेंक दिया और उसके नीचे लगे शीला पट्ट को भी मिटाने की कोशिश की ।

See also  कमेटी बना कर देश से खत्म किया जाएगा रेवड़ी कल्चर : पीएम मोदी


उदयपुर पुलिस ने सील किया उद्यान
असामाजिक तत्वों ने इंदिरा गांधी की मूर्ति की जगह वहां माताजी की मूर्ति की स्थापित कर दी । माताजी की जो मूर्ति वहां स्थापित की गई है वह हाल ही में नवरात्रि के दौरान विसर्जित की गई थी । जैसे ही इसकी सूचना गांव के पूर्व सरपंच तुलसीराम डांगी को हुई वे तुरंत मौके पर पहुंचे । उन्होंने कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी । बाद में पुलिस को सूचित किया गया . इस दौरान वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया । सूचना मिलते ही घासा थाना पुलिस भी मौके पर आई और संजय उद्यान को सील कर दिया ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।