लाखों रुपयों की उठाईगिरी करने वाला पारधी गिरोह चंद घंटों में ही पकड़ाया, बाजार से चुराए कई किलो चांदी के गहने भी बरामद
लाखों रुपयों की उठाईगिरी करने वाला पारधी गिरोह चंद घंटों में ही पकड़ाया, बाजार से चुराए कई किलो चांदी के गहने भी बरामद

धमतरी। लाखों की चोरी की यह वारदात दुगली साप्ताहिक बाजार में कल 28 जनवरी को घटित हुई थी, जहां अन्य बाजार की भांति व्यापारी धान खरीदी में व्यस्त थे। इसी दौरान गट्टासिल्ली निवासी मोहम्मद कयुम भी धान खरीदी के लिये 2 लाख 1 हजार रूपये नगद रखकर दुगली बाजार में धान की खरीदी कर रहा था, इसी दौरान उसे पता चला कि उसका नोटों से भरा थैला गायब है। व्यापारी ने इधर-उधर पूछताछ के बाद उठाईगिरी का संदेह होने पर तत्काल थाना प्रभारी दुगली को फोन करके घटना की सूचना दी।

पुलिस की सक्रियता से तत्काल पकड़े गए अपराधी

थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और अपनी टीम के साथ तुरंत नाकाबंदी एवं चेकिंग के लिये निकल पड़े। त्वरित एक्शन एवं नाकाबंदी कर घटना के महज आधा घंटे के अंदर ही दुगली पुलिस की टीम ने दुगली – केरेगांव जंगल तरफ पुल के नीचे छिपते हुए संदेही को देखकर घेराबंदी की और 1 नाबालिक बालक उम्र करीब 9 वर्ष सहित कुल 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

See also  CM के बाद अब मंत्रियों के यहां पदस्थ अधिकारियों की वापसी के आदेश हुए जारी, देखें सूची…

तलाशी में मिल गई पूरी रकम

आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी समर पाल पारधी, जिला गुना से 1 लाख रूपये, उदय सोलंकी पिता देवीलाल सोलंकी उम्र 22 जिला इंदौर के कब्जे से 51 हजार रूपये तथा नाबालिक बालक के पास पॉलीथीन में रखे 50 हजार रूपये सहित कुल चोरी गए 2 लाख 1 हजार रूपये पुलिस ने बरामद कर लिए।

गहनों की चोरी का भी हो गया खुलासा

पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में 26 जनवरी को रूद्री के मुड़पार बाजार से चांदी के पायल और अन्य जेवर काफी मात्रा में चोरी करना तथा कोतवाली थाना के पीछे के एक ज्वेलरी दुकान से पायल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर इनके चौथे साथी उमादेवी पारधी के कब्जे से उसके डेरा में रखे करीबन 04 किलो 640 ग्राम चांदी के पायल, करधन जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रूपये है, दुगली पुलिस ने बरामद कर लिया।

थाना दुगली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे की टीम प्रधान आरक्षक डोमार सिंह ध्रुव, आरक्षक संजय तोड़ेकर, आरक्षक मानक साहू, आरक्षक घनश्याम साहू ने बड़े ही तत्पतरता एवं लगन से जिले में हुई तीन वारदातों में शामिल चोरों को पकड़ने एवं उनके कब्जे से नगदी और लाखों के चांदी के जेवर बरामद करने में सफलता हासिल की है।

See also  SSC 2021: एडमिट कार्ड के लिए इन दो वेबसाइट पर करें विजिट, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर