महाराष्ट्र सरकार
कांग्रेस विधायक के ट्वीट से गरमाई सियासत, बढ़ सकती है महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने महाराष्ट्र में चल रहे घटनाक्रम पर ट्वीट कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृहमंत्री वसूल रहे हैं और यह सत्य है तो कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए। मालूम हो, इससे पहले भी कई अवसरों पर लक्ष्मण सिंह पार्टी लाइन से हटकर बयान देकर कांग्रेस के लिए असहज स्थिति उत्पन्न करते रहे हैं।

गृहमंत्री पर लगाए गए 100 करोड़ की वसूली के आरोप

मुंबई के पूर्व पुलिस कम्निश्नर परमबीर सिंह द्वारा चिट्ठी लिखकर गृहमंत्री पर लगाए गए 100 करोड़ की वसूली जैसे गम्भीर आरोपों के बाद उद्धव सरकार भारी दबाव में हैं। ऐसे में उद्धव, गृहमंत्री अनिल देशमुख से इस्तीफा लेने के मूड में हैं लेकिन अनिल देशमुख के साथ पूरी एनसीपी खड़ी है। अब इस मुद्दे पर मचे बवाल के बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा विधानसभा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी अपनी बात रखी है।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को टैग करते हुए लिखा है कि अगर 100 करोड़ रुपए प्रति महीना मुंबई पुलिस से महाराष्ट्र के गृहमंत्री वसूल रहे हैं और अगर यह बात सत्य है तो देशमुख, देश के मुख नहीं हो सकते। अगाड़ी सरकार पर पिछड़ती जा रही है कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।