भारत में Twitter से छिन गया सुरक्षा का अधिकार, यूजर के भड़काऊ पोस्ट पर होगी कानूनी कार्रवाई
भारत में Twitter से छिन गया सुरक्षा का अधिकार, यूजर के भड़काऊ पोस्ट पर होगी कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली। ट्विटर को केंद्र सरकार के नए आईटी रूल्स का पालन नहीं करना भारी पड़ गया है। अब भारत में किसी ने ट्विटर पर गैर-कानूनी बातें लिखी, भड़काऊ पोस्ट डाले या फिर कुछ और उटपटांग हरकतें कीं तो इसके लिए सीधे तौर पर ट्विटर जिम्मेदार होगा और कार्रवाई उस पर ही होगी।

दरअसल ट्विटर को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खत्म हो गई है। केंद्र की तरफ से 25 मई को नए नियम लागू किए गए थे लेकिन ट्विटर ने अभी तक उन नियमों का पालन करना शुरू नहीं किया गया था जिसके तहत अब उस पर एक्शन लिया गया है।

हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान या आदेश नहीं आया है लेकिन 16 जून को सरकार की दी गई मियाद पूरी हो गई है इसलिए भारतीय आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मिला सुरक्षा का अधिकार खुद-ब-खुद खत्म हो गया है।

See also  CG News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल रायपुर में, प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

गाजियाबाद मामले में यूपी में एफआईआर

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्विटर के खिलाफ वायरल वीडियो को लेकर केस दर्ज किया जा चुका है। गाजियाबाद के एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग बुजुर्ग की पिटाई करते नजर आ रहे थे, इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में गाजियाबाद में ट्विटर के खिलाफ पहला केस दर्ज हुआ। एफआईआर में ट्विटर पर ‘भ्रामक कंटेंट’ नहीं हटाने का आरोप है।

बता दें कि ट्विटर को छोड़कर गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम समेत दूसरी सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में अभी सुरक्षा जारी रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।