राजधानी में 80 दिन बाद आज से खुलेंगे धर्मस्थल,गूंजेंगे घंटी, घडियाल

रायपुर। कोरोना लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट मिलने से 80 दिनों के बाद राजधानी रायपुर में आज यानि शनिवार से मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे समेत सभी धर्मस्थल आम लोगों के लिए खुल जाएंगे।

धार्मिक स्थलों में एक बार में 5 से ज्यादा लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इनमें रोजाना की प्रार्थना कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ पहले की तरह होगी।

धार्मिक स्थलों के लिए जारी गाइड लाइन

1.धार्मिक आयोजन नहीं होगा।
2.मास्क, सेनिटाइजर, 6 फीट की दूरी, प्रवेश द्वार में साबुन, पानी, हैंडवॉश की व्यवस्था के साथ देंगे कोरोना जागरुकता का संदेश।
3.एसी का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। खिड़की, रोशनदान की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। आर्द्रता 40 से 70 प्रतिशत।
4.मूर्ति, धार्मिक ग्रंथों या वहां रखी चीजों को छूने की अनुमति नहीं होगी।
5. बड़ी सभाएं या किसी भी तरह के मंडली कार्यक्रम नहीं होंगे।
6.धार्मिक स्थलों के अंदर दरी, चटाई नहीं बिछाई जाएगी।
7.इन संस्थानों में प्रसाद वितरण नहीं होगा। पवित्र जल भी नहीं छिड़क पाएंगे।

See also  जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में मिली भूमिगत सुरंग, नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतं​कियों के इसी सुरंग से घुसने की आशंका

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।