रायपुर। छत्तीगढ़ में किसानों के धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी रविवार से शुरू हो गई है। सरकारी

मंडियों और धान खरीद केंद्रों पर आज से धान के अलावा मक्का की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों

को फिलहाल केंद्र सरकार से घोषित समर्थन मूल्य (एमएसपी) मोटा चावल के लिए 1,815 और पतला

के लिए 1,835 स्र्पये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार अपनी घोषणा के

अनुसार किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रुपए का भगुतान देगी, लेकिन अंतर की राशि के लिए किसानों

को इंतजार करना पड़ेगा। धान की खरीद 15 फरवरी तक चलेगी। धान के भुगतान की राशि सीधे किसानों

के बैंक खातों में जमा होगी।

 

मंत्री भगत ने दिए पर्याप्त इंतजाम के निर्देश

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश में धान खरीद के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होने

कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना

See also  ब्रेकिंग : कोरोना के मद्देनजर सरकार का दूसरा बड़ा फैसला, प्रदेश में सभी निजी-सरकारी बस सेवाएं 29 मार्च तक बंद

उपलब्ध रहना चाहिए।

 

31 मई तक खरीदा जाएगा मक्का :

समर्थन मूल्य पर किसानों से मक्का की खरीद 31 मई 2020 तक की जाएगी। मक्का खरीद की अधिकतम सीमा

10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। मक्का खरीद की राशि का समस्त भुगतान धान खरीद के समान ही

किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा। 0.10 लाख टन बढ़ा लक्ष्य पिछली बार राज्य में 75 लाख टन

धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस लक्ष्य को बढ़ा दिया गया। इस वर्ष

धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या करीब तीन लाख बढ़ गई है। वहीं, खरीद का लक्ष्य

बढ़ाकर 85 लाख टन कर दिया गया है।

 

एक नजर:

85 लाख मीट्रिक टन खरीद का है लक्ष्य

2038 खरीद केंद्रों पर होगी खरीद

48 मंडियों व 76 उपमंडियों में खरीदा जाएगा

19 लाख 56 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन

See also  कल से बदल जाएंगे ये 4 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

15 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से होगी खरीद

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।