1 अगस्त से बदल जाएंगे एलपीजी की कीमत, टैक्सेशन, बैंकिंग समेत होंगे ये 7 नियम

टीआरपी न्यूज। एक अगस्त से लोगों को लेनेदेन में कई बदलाव देखने को मिलेंगेे। बैंक खातों से लेकर एलपीजी तक में रविवार से कई तरह के बड़े चेंज सामने आने वाले हैं। इसका असर आपके मंथली बजट पर पड़ना तय है।

कौन-कौन से नियम बदलेंगे

एलपीजी की कीमतों में बदलाव

अक्सर हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। मगर मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कमी की गई थी। इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के दाम 25 रुपए तक बढ़ा दिए गए।

वेतन अब छुट्टी के दिन भी आएगा

राष्ट्रीय स्वचालित निपटान व्यवस्था (एनएसीएच) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगा। अभी यह सुविधा बैंकों के कामकाजी दिनों में ही मौजूद रहता है। वेतन, ईएमआई, बिल भुगतान हर रोज होगा यानी छु्ट्टी के दिन भी आपके खाते में सैलरी आ सकेगी।

See also  जरूरी खबर : 1 जनवरी से बदल जाएगा एटीएम से कैश निकालने का तरीका

टैक्स बकाये को लेकर भरना होगा जुर्माना

यह प्रोफेशनल्स और कंपनियों पर लागू होता है। इसमें एक लाख से अधिक सेल्फ असेस्मेंट बकाया होने पर उसको चुकाने में देरी पर जुर्माना चुकाना होगा।

घर पर बैंकिंग के लिए डाक विभाग शुल्क लेगा

डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक घर पर बैंकिंग सुविधा प्रदान कराएगा। इसके लिए वह शुल्क वसूलेगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार की सेवाओं को लेकर प्रति सेवा 20 रुपए और जीएसटी वसूलेगा।

एटीएम पैसा निकालना होगा महंगा

एटीएम से पैसा निकालने के लिए अब ज्यादा खर्च आएगा। एटीएम इंटरचेंज फीस 15 रुपए की जगह अब 17 रुपए कर दी गई है। इसे ग्राहक को चुकाना होगा।

आईसीआईसीआई बैंक से निकासी होगी महंगी

निजी क्षेत्र का यह बैंक होम ब्रांच से माह में एक लाख रुपए तक नकद निकासी के बाद प्रति लेनदेन न्यूनतम 150 रुपए तक का शुल्क लेगा। यह शुल्क प्रति एक हजार पांच रुपए तक होगा। मगर इसमें जो अधिकतम होगा बैंक वही वसूलेगा।

See also  Film Chhava tax free in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में छत्रपति संभाजी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।