केरल में कोरोना की तीसरी लहर? लगातार तीसरे दिन मिले 20,000 से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर देश में केरल के जरिए दस्तक देगी? यह सवाल इसलिए उठने लगा है कि लगातार तीसरे दिन केरल में 20,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं।

एक बार फिर से राज्य में 22,064 केस मिले हैं, जो देश भर में मिले 44,230 मामलों का ठीक आधा हैं। शुक्रवार सुबह आए बीते एक दिन के डेटा के मुताबिक देश में 24 घंटों में 42,360 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं, जबकि 44,230 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,05,155 हो गई है। कुल केसों के मुकाबले अब देश में सक्रिय मामले 1.28 फीसदी हो गए हैं। हालांकि अब भी पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

यह लगातार तीसरा दिन है, जब देश में कोरोना के नए मामले 40,000 से ज्यादा मिले हैं और आज सबसे अधिक 44 हजार केस पाए गए हैं। यही नहीं केरल की बात करें तो वहां लगातार तीन दिनों से 20 हजार से अधिक केस मिल रहे हैं। इसी के चलते देश भर के नए केसों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।

See also  टीआरपी स्पेशल: कोरोना संकट में स्विटजरलैंड दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, जानें किस पायदान पर है भारत

इस बीच केरल में शनिवार और रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यही नहीं राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।