इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर

छापा मारा। लोकायुक्त की टीम पंचायत सचिव की जमीन जायदाद, संपत्ति और बैंक खातों के बारे में

जानकारी  जुटा रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पंचायत सचिव के पास

अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य सामग्री की जानकारी मिली है। लोकायुक्त डीएसपी

संतोष सिंह भदौरिया ने बताया अब तक छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद,

2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन पाई गई है, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है।

 

1997 से नौकरी में आया था पंचायत सचिव

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक 1997 से नौकरी में आए योगेश दुबे की आय अब तक 20 लाख होनी

चाहिए थी, जबकि कार्रवाई के महज 2 घंटे में ही इनके पास अब तक करीब 2 करोड़ की संपत्ति का

खुलासा हो चुका है और आगे की जांच और संपत्ति के बारे में जानकारी मिल सकती है। फिलहाल

See also  बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

छापे की कार्रवाई चल रही है और अवैध संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।