BIG BREAKING- जिस प्लेन में गिरकर मरे थे 5 अफगान नागरिक... उसके अंदर का ऐसा था नजारा! गेट खुला और घुस आए सैकड़ों लोग

काबुल। तालिबान के डरे से देश छोड़कर भाग रहे अफगान नागरिकों की अमेरिकी वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर के अंदर की तस्वीर सामने आई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लोग किसी भी तरह बस एक बार अफगानिस्तान में संगीनों के इस साये से बाहर निकलने को बेताब थे।

राजधानी काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट पर लोग अमेरिकी प्लेन से लटककर भागने तक की कोशिश करने लगे जिसमें कुछ की जान चली गई। इसी तरह के डर और मजबूरी की झलक अमेरिका के उस प्लेन के अंदर भी दिखाई दी जिसमें जगह तो 134 लोगों की थी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 800 लोग भरे गए थे।

अमेरिकी वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर की तस्वीरें और वीडियो पहले से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे थे। काबुल एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन के साथ दौड़ लगा रहे लोगों का डर साफ था। अब उस प्लेन के अंदर की तस्वीर सामने आई है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि लोग किसी भी तरह बस एक बार अफगानिस्तान में संगीनों के इस साये से बाहर निकलने को बेताब थे।

See also  हिंदुजा समूह के कार्यालयों में आयकर विभाग की दस्तक

134 की क्षमता और सवार थे 800 लोग

Defense one को एक अधिकारी ने बताया है कि विमान का दरवाजा खुलते ही अफगानिस्तान से बाहर निकलने को तैयार लोग इस पर सवार होते चले गए। इस प्लेन की इतना लोड लेने की तैयारी नहीं थी लेकिन, क्रू ने लोगों को बाहर नहीं निकाला और उनके साथ ही उड़ान भरने का फैसला किया। क्रू का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर चल रहा था जिसके मुताबिक प्लेन में करीब 800 लोग थे जबकि अधिकारी के मुताबिक इसमें करीब 650 अफगान नागरिक थे।

अमेरिका ने अपने इस विमान से अफगानिस्तान में फंसे 800 लोगों को एक बार में ही सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया जबकि, इस विशालकाय विमान के सिंगल फ्लोर पर अधिकतम 134 लोगों के बैठने की ही जगह होती है। विमान के अंदर 80 लोग पैलेटों पर और साइडवॉल सीटों पर 54 लोग बैठ सकते हैं। तस्वीर में दिखा कि जमीन पर ही भारी संख्या में लोग बैठे हैं।

हालांकि, यह तस्वीर डिफेंस न्यूज वेबसाइट Defense One ने जारी की है और अमेरिकी सेना ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर इस घटना की पुष्टि हो जाती है तो यह अबतक के मिलिट्री विमानों के इतिहास में एक रिकॉर्ड होगा। इससे पहले 2013 में जब फिलीपींस में भयानक तूफान आया था, तब अमेरिका ने अपने सी-17 विमान के जरिए एक बार में 670 लोगों को बाहर निकाला था।

See also  कंधार और हेरात में बंद भारतीय दूतावासों का ताला तोड़कर घुसे तालिबानी, अलमारी से गोपनीय कागजात ले गए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।