इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान

में एक दंपती समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया। इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई

जबकि विवाहित युगल को बचा लिया गया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225

यात्री सवार थे।  तीन यात्रियों के सीने में दर्द की शिकायत करने पर विमान को कराची हवाईअड्डे

पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए)

की एक ऐम्बुलेंस डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कराची हवाईअड्डे पर पहुंची। हालांकि विमान के

उतरने से पहले ही महाला बीबी की मौत हो चुकी थी। अन्य दो बीमार यात्री (विवाहित युगल) बच गए।

बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  चीन दूतावास के बाहर हिंदू सेना ने लगाया 'हिंदी-चीनी बाय-बाय' का पोस्टर, लिखा गद्दार

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।