रायपुर। नए साल के बाद प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। साल 2022 के 11 दिनों में आए नए मामलों में तेजी ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज प्रदेश में 5 हजार 151 मरीजों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज 381 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 4 मरीजों की मौत हुई है।

आज मिले 5 हजार 151 मरीज के बाद प्रदेश में अब तक कुल 10 लाख 32 हजार 534 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 9 लाख 95 हजार 75 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में अब 13 हजार 623 लोगों की मौत हो चुकी है।

देखिये जिलेवार सूची :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।