Tokyo Olympics: हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को हराया, पीवी सिंधु की शानदार जीत, मुक्केबाज सतीश भी मेडल से एक पंच दूर

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन गुरुवार को भारत की शानदार शुरुआत हुई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु का डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं, मेंस हॉकी में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है।

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची गई हैं। मुक्केबाजी में सतीश कुमार ने मेंस प्लस 91 किलो वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्वालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। बैडमिंटन बी साइ प्रणीत हारकर बाहर हो गए हैं। तीरंदाजी में अतनू दास तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।