Tokyo Olympics: पीवी सिंधु का जीत से आगाज, पहले दौर में हारी सानिया-अंकिता की जोड़ी

टोक्यो। Tokyo Olympics भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने महिला सिंगल्स के पहले मुकाबले में इस्रायल की केन्सिया पोलिकारपोवा आसानी से हरा दिया।

अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सिंधु ने यह मुकाबला 29 मिनट में 21-7 और 21-10 से जीत लिया। इस जीत के साथ सिंधु दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पीवी सिंधु दूसरे दौर में हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान से खेलेंगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 27 जुलाई को होगा।

पहले दौर में हारी सानिया-अंकिता की जोड़ी

वहीं टेनिस युगल में भारत की पदक की आशा खत्म हो गई है। भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को महिला युगल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ भारत की युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई।

अलावा आज भारत के लिए दूसरा दिन बेहद खास है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम और तैराकी में साजन प्रकाश भारत की चुनौती पेश करेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में बेहतरीन शुरुआत करते हुए रजत पदक जीता था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।