संबित पात्रा

रायपुर/नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को आज वीडियो कॉंफ़्रेंस या कि प्रत्यक्ष हाज़िर होकर सिविल लाईंस में दर्ज FIR पर अपना बयान दर्ज कराना था लेकिन अब खबर है कि वो आज पेश नहीं होंगे।

बता दें कि राजधानी के सिविल लाईंस पुलिस थाने में आरोपी संबित पात्रा पर टूलकिट को ट्वीटर पर शेयर करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। FIR में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी सह आरोपी हैं।

यह दूसरा मौक़ा है जबकि इस प्रकरण में संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने बयान के लिए नोटिस जारी किया है। इसके पहले 23 मई की शाम चार बजे का समय दिया गया था तब संबित पात्रा के अधिवक्ता की ओर से सात दिन का समय माँगा गया था।

राजधानी पुलिस के अनुसर सिविल लाइन पुलिस के नोटिस के जवाब में सांबित पात्रा के अधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि हम अभी आपको कुछ नहीं बता सकते। हमने पूर्व में आपको सूचित किया था,हमें सात दिन का समय दीजिए।

जवाब में कहा गया है कि हमारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्राथमिकताएं हैं और आपका नोटिस सात दिन की समयावधि के आग्रह को पूरा नहीं करता।

गौर करने वाली बात ये है कि अब सिविल लाइन पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है। इस पर सभी निगाहें लगी हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।