शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की रहस्यमय परिस्थितियों में इमारत से गिरकर मौत
शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की रहस्यमय परिस्थितियों में इमारत से गिरकर मौत

बीजिंग। चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की रहस्यमय परिस्थितियों में इमारत से गिरकर मौत हो गई। हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष व चाइनीज न्यूक्लियर सोसाइटी के उपाध्यक्ष झांग झिजियान मृत पाए गए।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार विश्वविद्यालय ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल पर जांच में बहुत ज्यादा जानकारी न मिलने के कारण हत्या होने से इंकार किया है। यूनिवर्सिटी ने कि हार्बिन ने बताया कि प्रोफेसर झांग झिजियन की इमारत से गिरने कारण 17 जून को सुबह 9.34 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

झांग की मौत के बारे में कोई अन्य आधिकारिक बयान नहीं आया और उनका नाम शुक्रवार को विश्वविद्यालय की वेबसाइट की लीडरशिप लिस्ट में बना रहा। झांग विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे।

झांग चाइनीज न्यूक्लियर सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी थे। वह विश्वविद्यालय में कम्युनिस्ट पार्टी कमेटी की स्थायी समिति के सदस्य भी थे। 2019 में, शोधकर्ता को परमाणु ऊर्जा सिमुलेशन और सुरक्षा अनुसंधान में उनके योगदान के लिए चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन द्वारा चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक के नाम पर, कियान सैनकियांग प्रौद्योगिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

See also  ब्रेकिंग: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा की जमानत रद्द, फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का आदेश-सरेंडर करे आरोपी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।