टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जिंदगी बचाने के लिए जूझ रही है। इस बीच कोरोना वायरस के पालतू जानवरों में संक्रमण की बात सामने आई है। दरअसल न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी हैं जो अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है।

अमेरिका के कृषि विभाग और संघीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) ने बताया कि बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई। उनके बीमारी से उबरने की उम्मीद है। वे जिस घर में हैं, उसके लोगों से या पड़ोस से उन्हें संक्रमण होने की आशंका है।

इससे पहले चिड़ियाघरों के बाघों और शेरों में मिल चुका है कोविड-19 वायरस

इससे पहले ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अब दुनियाभर में पशुओं में वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लगता है कि कुछ पशुओं को मनुष्यों से संक्रमण हुआ होगा, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पशुओं से मनुष्य संक्रमित हो रहे हैं।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत


अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह इससे एक दिन पहले मारे गए लोगों की संख्या से कम है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,583 हो गई है।

इस वैश्विक महामारी से किसी देश में मरने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका में 849,092 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं। संक्रमित लोगों की यह संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।