टीआरपी न्यूज/मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा को न्यौता मिलने के बाद भी अगली

सरकार किसकी होगी ये बड़ा सवाल है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर जारी खींचतान के

बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक शिवसेना को समर्थन देकर उसके साथ सरकार बनाने के मूड में हैं।

 

खड़गे ने की नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात

कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानिकराव ठाकरे ने बताया कि

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पार्टी के रुख को तय करने के लिए कांग्रेस के महासचिव खड़गे ने पार्टी

विधायकों से अनौपचारिक रूप से मुलाकात की। ठाकरे ने कहा कि खड़गे विधायकों के रुख से

पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

 

कांग्रेस को सता रहा है खरीद फरोख्त का डर

बता दें कि अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट जैसे वरिष्ठ नेताओं सहित सभी

See also  अब राजेश मूणत के खिलाफ टीआई और कॉन्स्टेबल ने की शिकायत, मूणत के मेडिकल में नहीं मिले चोट के निशान, रायपुर बंद का ऐलान वापस

44 विधायक महाराष्ट्र में सरकार बनाने के गतिरोध के मद्देनजर खरीद फरोख्त का शिकार होने के

डर से कांग्रेस शासित राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं। वहीं अब मल्लिकार्जुन

खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करेंगे।

 

शिवसेना के साथ सरकार बनाने का आखिरी फैसला सोनिया गांधी ही लेंगी। बता दें कि महाराष्ट्र में

कांग्रेस के 44 विधायक चुनाव जीते हैं जबकि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के

54 विधायक चुनाव जीते हैं।

 

भाजपा के पास विधायकों की संख्या 105 हैं, जबकि शिवसेना 56 सीटों पर विजयी हुई है। वहीं शिवसेना

नेता संजय राउत ने मुखपत्र ‘सामना’ में कांग्रेस और एनसीपी की तारीफ की है, जिसके बाद सियासत

का पारा गरमा गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  लखनऊ में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 9 लोगो की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।