रायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले किये हैं। कई एएसपी, सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। रायपुर में सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल को सुकमा भेजा गया है। वहीं रायपुर के आजाद चौक डीएसपी नसरूल्ला सिद्दीकी को सीएसपी सिविल लाइन बनाया गया है। अजय कुमार शर्मा को सीएसपी माना से डीएसपी चंद्रखुरी भेजा गया है। वहीं डीएसपी चंद्रखुरी सुभाष दास को एसडीओपी बलौदाबाजार बनाया गया है।

एडिश्नल एसपी धर्मेंद्र कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय से नारायणपुर का बटालियन का प्रभारी कमांडेंट बनाया गया है। बलौदाबाजार के एएसपी जेआर ठाकुर को कवर्धा बटालियन का प्रभारी कमांडेंट बनाया गया है। राजश्री मिश्रा को पुलिस अधीक्षक पीटीएस माना, नेहा पांडेय को एएसपी, आईजी दुर्ग, मेधा टेम्भूकर को एएसपी महासमुंद बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट….

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  IND vs NZ 2nd T20I: टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला, कीवी से मिलेगी चुनौती

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।