Twitter accounts of four embassies of PAK banned, Pakistan stunned by India's digital strike
Twitter accounts of four embassies of PAK banned, Pakistan stunned by India's digital strike

नई दिल्ली। PAK दूतावास के ट्विटर हैंडल से झूठी खबरें और दुष्प्रचार फैलाने की वजह से ट्विटर इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत में पाकिस्तान के चार दूतावासों के ट्विटर खातों को बंद कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से इन खातों को तत्काल बहाल करने का आग्रह किया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए ट्वीट्स में जिक्र है कि भारत में ट्विटर द्वारा ईरान, तुर्की, मिस्त्र और संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी दूतावासों के ट्विटर खातों को बैन कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुए नूपुर शर्मा व‍िवाद में भी इन हैंडल्स की तरफ से ट्वीट आए थे। इससे पहले पाकिस्‍तान ने इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी के बहाने संयुक्‍त राष्‍ट्र में नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए बयान का मुद्दा उठाया था। इस पर भारत ने करारा जवाब देकर पाकिस्‍तान की बोलती बंद कर दी थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।