रितुराज पवार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। धमतरी के सिहावा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर से लौट रही युवती का रास्ता रोककर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में दो युवकों पर अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गयी है।

जानकारी के मुताबिक सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती 2 जून की रात अपने रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। इस बीच युवक खेमलाल साहू 23 वर्ष ने अपने दोस्त सूरज ध्रुव के साथ मिलकर युवती का रास्ता रोका और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता युवती ने 18 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद सिहावा पुलिस ने आरोपी दोनो युवको को धारा 341, 376 (घ) 506 के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

इस सम्बंध में सिहावा थाना प्रभारी सन्तोष मिश्रा ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  Congress marched against ED with ration and water-ED पर राशन-पानी लेकर चढे कांग्रेसी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।