रायपुर। कोरोना संकट के बीच आज केंद्रीय सचिव राजीव गाबा ने देश के सभी राज्यों के सीएस से चर्चा कर कोरोना महामारी के स्थिति की जानकारी ली। इसी कड़ी में केंद्रीय सचिव राजीव गाबा ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल से भी चर्चा कर राज्य की स्थिति की जानकारी के साथ ही लॉकडाउन 4 के बाद की स्थिति पर सुझाव मांगे हैं।

बता दें कि 31 मई को लॉकडाउन 4 की मियाद खत्म हो रही है। सीएस आरपी मंडल ने राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर सचिव को जानकारी दी है। सीएस ने कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई और प्रयास के बारे में बताया है।

देखें The Rural Press के वीडियो हमारे youtube Channel पर


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।